पुतिन की सबसे बड़ी ताकत अब बनी उनकी मुसीबत, तख्तापलट का खतरा, वैगनर ग्रुप का रूस के खिलाफ विद्रोह, मॉस्को में हाई-अलर्ट

0 98

नईदिल्ली. जहां एक तरफ रूस-यूक्रेन की जंग ख़त्म होते नहीं दिख रही है। वहीं रूस ने आज यानी शनिवार को वैगनर ग्रुप के हेड येवगेनी प्रिगोजिन पर तख्तापलट की कोशिश का संगीन आरोप लगाया है। इतना ही नहीं वैगनर ग्रुप के रूसी सेना पर हमला करने को लेकर अब मॉस्को हाई-अलर्ट पर है। फिलहाल मॉस्को आने वाले हाईवे को बंद किया गया है। वहीं वैगनर का दावा है कि उसने अब तक दो हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है।

इधर वैगनर ग्रुप के हेड प्रिगोजिन ने दावा किया है कि उनके लड़ाके रूसी सीमा में भी दाखिल हो चुके हैं और उन्होंने रूस की सेना के एक हेलिकॉप्टर को भी मार गिराया है। वहीं राष्ट्रपति पुतिन को घटनाक्रम से जुड़ी सारी डीटेल्स ब्रीफ की जा रही हैं। कहां तो रूसी राष्ट्रपति तो यूक्रेन में जीत की उम्मीद लिए बैठे थे। लेकिन अब तो वहां तख्तापलट का खतरा मंडरा गया है। इधर क्रेमलिन की सुरक्षा के लिए टैंक लगाए गए हैं। मॉस्को की सड़कें टैंक और बख्तरवाहनों से पटा हुआ है। पुतिन को शहय्द अब लग रहा है कि, रूस की प्राइवेट आर्मी उनके तख्तापलट का कारण बन सकती है।

इसके साथ ही मीडिया चैनल अल-जजीरा के मुताबिक, वैगनर का दावा है कि, उनकी आर्मी ने रोस्तोव शहर में कई जगह पर कब्जा कर लिया है। प्रिगोजिन का कहना है कि, अब जो भी उसके रास्ते में आएगा उसको तबाह कर दिया जाएगा। इधर रोस्तोव के मेयर ने लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की है। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार, यूक्रेन में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमले के लिए प्रिगोझिन ने क्रेमलिन को दोषी ठहराया था। इस हमलें में उसके कई वैगनर लड़ाकू मारे गए थे। इसके बाद रूस ने प्रिगोजिन पर विद्रोह का आरोप लगाते हुए उल्टे उस पर ही कार्रवाई शुरू कर दी थी।इसी के बाद उसने मॉस्को को बर्बाद करने की कसम खा ली है।

देखा जाए तो कभी वैगनर ग्रुप पुतिन की सबसे बड़ी ताकत थी। लेकिन पुतिन की यही ताक़त आज खुद उनके के लिए मुसीबत बन खड़ी हो गई है। जानकारी के मुताबिक वैगनर ग्रुप अब यूक्रेनी सेना से मिल चुकी है। जिसके बाद उसने रूस के खिलाफ बगावत छेड़ दी है। अब वैगनर चीफ ने साफ़ कहा है कि, वो मॉस्को में भी घुसेंगे और अगर बीच में किसी ने हमें रोकने की कोशिश की तो वे उसे छोड़ेंगे नहीं। कुल मिलाकार फिलहाल यह जंग अब पुतिन के लिए मुश्किल बनते दिख रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.