आज आएंगे 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के नतीजे, घोसी सीट पर हैं सबकी निगाहें, NDA-INDIA में कौन मारेगा बाजी?

0 216

नई दिल्ली. आज यानी 8 सितंबर को देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (Vidhansabha Bypolls) की काउंटिंग अब से कुछ देर पहले यानी सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। जानकारी दें कि, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड और उत्तराखंड की 1-1 सीट पर बीते 5 सितंबर को वोटिंग हुई थी, जबकि त्रिपुरा की दो सीटों पर भी वोट डाले गए थे।

इसके साथ ही चुनाव आयोग के मुताबिक, सबसे ज्यादा 89.20% वोट त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट पर पड़े थे। वहीं सबसे कम 50.77% मतदान UP की घोसी सीट पर हुआ था। इसके अलावा त्रिपुरा की धनपुर सीट पर 83। 96%, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर 78.19%, केरल की पुथुपल्ली सीट पर 72.86%, झारखंड की डुमरी में 64.85% और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर 55.44% वोट डाले गए थे।

सबसे अहम उत्तरप्रदेश के घोसी और धनपुर सीट पर मौजूदा विधायकों के इस्तीफा देने की वजह से चुनाव हुए हैं। बाकी पांच सीटों पर मौजूदा विधायक का निधन होने के चलते चुनाव हुए हैं। विधानसभा सीटों में सबकी नज़रें सिर्फ घोसी विधानसभा सीट के नतीजे पर टिकी हैं, जहां मुकाबला BJP और समाजवादी पार्टी के बीच है।

इस बार के उपचुनाव में INDIA गठबंधन ने 5 सीट- घोसी (UP), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर मिलकर चुनाव लड़ा है। लेकिन वहीं, धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (केरल) में INDIA गठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। वहीं देखा जाए तो अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और इस साल कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये उपचुनाव एनडीए और इंडिया के लिए बड़ी परीक्षा था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.