रितेश और जेनेलिया की फिल्म ने मचाई तबाही, छप्पड़फाड़ कमाई, ब्लॉकबस्टर धमाका

0 136

मुंबई: रितेश देशमुख की मराठी फिल्म वेड मराठी बॉक्स ऑफिस में धुंआधार कमाई कर रही है। मात्र 13 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 33 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। यदि इसी स्पीड से रितेश की यह फिल्म आगे बढ़ती रही तो वेड मराठी सिनेमा में इतिहास रच सकता है।

600 से भी कम स्क्रीन में रिलीज हुई इस फिल्म ने वो कमाल कर दिया जो सर्कस जैसी बड़ी फिल्में नहीं कर पाई। सर्कस को 3 हजार स्क्रीन में रिलीज किया गया था और इसने मात्र 32 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि रितेश की इस फिल्म ने मात्र 600 से कम स्क्रीन में रिलीज होकर 33.42 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जो कि अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो रविवार को फिल्म की कमाई 5 करोड़ से ऊपर जा सकती है। फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। बता दें, वेड के साथ रितेश देशमुख ने डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा है। इस फिल्म से वो बतौर निर्देशक, निर्माता और अभिनेता जुड़े हुए हैं। वहीं, उनके साथ दिखी हैं जेनेलिया डिसूजा। जेनेलिया ने लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर कमबैक किया है।

साथ ही फिल्म में सलमान खान ने एक स्पेशल सॉन्ग भी किया है, जिसकी काफी चर्चा रही। बता दें, रितेश इससे पहले मौली और लय भारी जैसी मराठी फिल्मों में नजर आ चुके है। जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था और सुपरहिट रही थी। वहीं, वेड की बात करें तो ये सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘मजली’ की आधिकारिक मराठी रीमेक है। फिल्म को केवल महाराष्ट्र में रिलीज किया गया है। इसके बावजूद फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.