रायपुर: छत्तीसगढ़ नक्सलियों के हमलों का सुरक्षाबलों की ओर से लगातार जवाब दिया जा रहा है। तीन दिन पहले बीजापुर में नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई थी। जबकि अभी भी बुरगुम के घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों तरफ से फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेरते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग जिसमें दो को उन्होंने ढेर कर दिया। उनके हथियारों को भी जवानों कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक बस्तर से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो नक्सली जवानों ने ढेर किए हैं जिसमें एक कमांडर बताया जा रहा है। बुरगुम के जंगलों में कार्रवाई अभी भी जारी है। जवानों को जंगल में नक्सलियों के शवों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी मिले हैं।
कोंडागांव और नारायणपुर की सीमा क्षेत्र में मुठभेड़
पुलिस को सूचना मिली थी कि कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमावर्ती इलाकों किलम-बरगुम के जंगलों में नक्सली छिपे हुए हैं। जानकारी पर कोंडागांव से सुरक्षाबल और और बस्तर के जवानों की एक टीम 15 अप्रैल मंगलवार को ही जंगलों में सर्च ऑपरेशन में निकली थी। अभियान के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग की जाने लगी। इस दौरान दो नक्कसली जवानों के निशाने पर आ गए। गोली लगने से दो नक्सली वहीं ढेर हो गए।
जवानों ने ईनामी कमांडर को किया ढेर
नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जवानों कमांडर को ही ढेर कर दिया है। मंगलवार की रात काफी देर तक मुठभेड़ चलती रही। बुधवार की सुबह जब नक्सलियों की तरफ से गोलियां चलनी बंद हुईं तो सुरक्षा बल के जवान की जंगल के अंदर की ओर आगे बढे़ तो वहां दो शव बरामद हुए। मारे गए नक्सलियों में पूर्वी बस्तर के खूंखार लड़ाके हैं। इनमें से एक कमांडर डीवीसीएम हलदर और दूसरा एसीएम रामे है। बताया जा रहा है कि हलदर पर 8 लाख रुपये का इनाम था जबकि रामे 5 लाख रुपये का इनामी था।
दांतेवाड़ा और बीजापुर में भी हुई थी मुठभेड़
हाल ही में अभी दांतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर भी मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान जवानों ने जवाबी फायरिंग में तीन नक्सलियों को मार गिराया था। इलाके को करीब 400 जवानों ने घेर लिया था। सूचना मिली थी कि काफी संख्या में नक्सली यहां छिपे हुए हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। नक्सलियों के हथियार भी बरामद हुए थे। इस साल अब तक 140 से अधिक नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन में ढेर कर दिया है।