कल होगा शिवराज कैबिनेट का विस्तार, तीन मंत्री लेंगे शपथ

0 70

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी बाजार गर्म है। लगातार दो दिन से मीटिंग भी हो रही है, लेकिन मंत्रियों के नाम पर पेंच फंसा हुआ था। चुनाव को करीब डेढ़-दो महीने ही बचे हैं। इन सबके बीच अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि, शिवराज कैबिनेट का विस्तार कल होगा। कल सुबह 9.30 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। तीन मंत्री शपथ लेंगे। राजेन्द्र शुक्ल और गौरीशंकर बिसेन के नाम कन्फर्म हो गए है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, गौरीशंकर बिसेन बालाघाट से 7वीं बार के विधायक चुने गए हैं। वे 1985, 1990, 1993 और 2003 में विधायक चुने गए। विधानसभा की कई समितियों के सदस्य और सभापति रह चुके हैं.वो जिला सहकारी बैंक एवं भूमि विकास बैंक बालाघाट के संचालक और बालाघाट जिला बीजेपी के उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। बिसेन 1998 और 2004 में लोकसभा का चुनाव भी जीते। उन्हें तीन बार मध्य प्रदेश बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया।

वहीं राजेंद्र शुक्ला रीवा सीट से चार बार विधायक चुने गए हैं। वे विंध्य इलाके में बीजेपी का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। शुक्ल पहली बार 2003 में विधायक चुने गए थे। उसके बाद से वो लगातार चुनाव जीत रहे हैं। बीजेपी ने 2018 में विंध्य के रीवा जिले की सभी आठ सीटों पर कब्जा जमाया था। राजेंद्र शुक्ला पहले भी मप्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.