झारखंड: रांची में आज BJP की महत्वपूर्ण बैठक शिवराज- हिमंत करेंगे शिरकत

0 20

रांची: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां BJP जोर-शोर से तैयारी में जुट चुकी है। वहीं पार्टी ने आज 7 सितंबर को BJP चुनाव समिति की एक जरुरी बैठक बुलायी है। इस मिटींग में असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा भी शिरकत करेंगे। इसमें शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई भी बैठक में मौजूद रहेंगे। प्रदेश BJP कार्यालय में होने वाली इस बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी समेत अन्य प्रक्रियाओं पर चर्चा की जायेगी।

जानकारी दें कि झारखंड में इस बार BJP अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। इसके लिए जेडीयू,आजसू और एलजेपी-रामविलास के साथ बैठक होने को है। इस बाबत झारखंड में BJP चुनाव समिति और चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया को बताया था कि जेडीयू और आजसू के साथ झारखंड के स्तर पर ही पहले चरण की बातचीत की जाएगी। हालांकि झारखंड में NDA में गठबंधन को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है, लेकिन BJP,आजसू और जेडीयू के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन होने के आसार जरुर हैं।

बता दें कि झारखंड में आजसू, BJP की पुरानी सहयोगी है और 2024 लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन हुआ था। तब गिरडीह सीट आजसू जीती थी। वहीं साल 2019 में BJP और आजसू का गठबंधन टूटा था। विधानसभा चुनाव में यह गठबंधन फिर नहीं हो पाया था। तब कुछ सीटों को लेकर पेंच फंस गया था। उसके चलते आजसू साल 2019 में 45 से ज्यादा सीटों पर अकेले लड़ी थी। इस कारण चुनाव में BJP को हार का सामना करना पड़ा था। वह सत्ता से बाहर हो गई थी। 2009 और 2014 में बीजेपी आजसू मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ी थी।

पता हो कि BJP ने हाल ही में ‘मिला क्या’ नामक प्रचार अभियान शुरू किया है। इस प्रचार की यह रणनीति भी ऐसी है जिसमें गहन शोध व विचार-विमर्श के बाद वैसे बिंदु उभारे गए हैं जो सीधे मतदाताओं के मन-मस्तिष्क में जाकर उतर सकें। यही रणनीति उम्मीदवारों के चयन में भी अपनाई जा रही है। जो आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों का नाम तय करने का मजबूत आधार बनेगा। फिलहाल नेतृत्व की चिंता राज्य में दल के अग्रिम कतार के नेताओं को लेकर भी है। जिसे लेकर आज बैठक में चर्चा होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.