उत्तराखंड व हिमाचल में बर्फबारी, जम्मू में हिमपात के बीच भी गश्त दे रहे जवान

0 149

उत्तराखंड: उत्तर भारत में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में भी हिमपात के चलते लोगों के हाल बेहाल है। इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जम्मू में भारी हिमपात के बीच भी सुरक्षा बल गश्त लगा रहे हैं।

भारी भारी हिमपात के बीच 7,200 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना की अंतिम चौकी पर भारतीय सेना गश्ती जारी है। डोडा में भारी बर्फबारी के बाद जिला प्रशासन ने जिले के विभिन्न लिंक सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू किया। जिला विकास आयुक्त विशेष पॉल महाजन ने कहा कि अगले 2 दिनों तक मौसम खराब रहेंगे, हम इसके लिए तैयार हैं। अफसरों को भी अलर्ट किया गया है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से जरूरतमंद लोगों को सुविधा पहुंचाने का काम भी किया जा रहा है।

उत्तर भारत में बादलों का पहरा, बारिश का अलर्ट
राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के आसार बने हुए हैं। उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बारिश के आसार ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। पहाड़ी इलाको में बर्फबारी जारी है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही हैं।

नए पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इस कारण से 28 और 29 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। 29 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी जारी रह सकती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.