UP में प्रतिभाशाली छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, युवाओं को दिए जाएंगे ब्याजमुक्त लोन

0 74

लखनऊ : यूपी विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना योगी सरकार का 9वां बजट पेश कर रहे हैं। सुरेश खन्ना ने सदन में यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट रखा है। बजट का आकार 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपए का है। इसमें 28 हजार 478 करोड़ 34 लाख रुपए की नई योजनाओं को शामिल किया गया है। सदन में उच्च शिक्षा प्राप्त छात्राओं को पात्रता के आधार पर स्कूटी देने की योजना का ऐलान किया है। यूपी में प्रतिभाशाली छात्राओं को स्कूटी मिलेगी। युवाओं को ब्याजमुक्त लोन दिए जाएंगे। लखनऊ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिटी बनाई जाएगी। प्रदेश में चार नए एक्सप्रेस-वे बनेंगे।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राम चरित मानस की चौपाई के साथ बजट भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि बजट प्रदेश की जनता के जन कल्याण को समर्पित है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने का हमारा लक्ष्य है। हमारी सरकार ने नवाचार को विशेष रूप से बढ़ावा दिया। वित्त मंत्री ने कुंभ को लेकर कहा कि महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन हो रहा है। हम सभी जानते हैं कि महाकुम्भ 144 साल में आता है। यह हम सभी के लिए ही नहीं अपितु भारत देश और पूरे विश्व के लिये परम सौभाग्य का विषय है। हम अपने जीवनकाल में आस्था, संस्कृति और मानवता के समागम के इस महापर्व के भागी बन सके। कुंभ का वर्णन ऋग्वेद एवं अथर्ववेद में मिलता है। यह भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक का परिचायक है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.

11:35