ऐताहिसक हुआ 75वां गणतंत्र दिवस समारोह: पहली बार शंख और ढोल-नगाड़ों के साथ हुई परेड की शुरुआत

0 132

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर सैन्य शक्ति, महिला सशक्तीकरण का प्रदर्शन देखने को मिला। देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में देश कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया। सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।

तीनों सेवाओं का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में पहली बार शामिल हुआ। ऐसा पहली बार होगा जब पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय परेड की शुरुआत 100 से अधिक महिला कलाकार शंख, नादस्वरम और नगाडा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाकर किया गया। भारतीय वायु सेना के ‘फ्लाई-पास्ट’ के दौरान लगभग 15 महिला पायलट भी ‘नारी शक्ति’ का प्रतिनिधित्व किया। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की टुकड़ियों में भी केवल महिला कर्मी शामिल हुई।

वहीं इस बीच ‘105 हेलीकॉप्टर यूनिट’ के चार एमआई-17 चार हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ पर उपस्थित दर्शकों पर पुष्प वर्षा किया। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सलामी लेने के साथ परेड शुरू हुई। परेड की कमान दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार संभाली। कर्तव्य पथ फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के संयुक्त बैंड और मार्चिंग दस्ते के मार्च पास्ट का भी गवाह बना। परेड के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 16 और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की नौ झांकियां शामिल हुई। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल हुई। उनमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.