उत्तर भारत में गर्मी का सितम, दिल्ली में 38 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान… जानें इन 10 राज्यों का हाल?

0 30

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अब गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ अब तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और एनसीआर में आज और कल यानी मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इसके बाद लोग भीषण गर्मी का सामना करेंगे। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप पड़ेगी। हालांकि 27 मार्च से मौसम में कुछ बदलाव आएगा और बादल छाने के साथ तेज हवाओं की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

गर्मी के प्रकोप के बीच राहत के आसार

मार्च के अंत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा और तटीय इलाकों में पहले से ही उमस भरी गर्मी और लू का सामना किया जा रहा है। अब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी तापमान बढ़ने लगा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट भी हो सकती है।

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान, फिर मिलेगी राहत

दिल्ली और उसके आसपास के एनसीआर इलाकों में भीषण गर्मी का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को तापमान में और वृद्धि हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अगले दिन यानी बुधवार को यह और बढ़कर 38 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। हालांकि 27 मार्च से मौसम में बदलाव होगा और लोगों को तेज हवाओं और बादलों के कारण राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 25 से 27 मार्च के बीच कर्नाटक और केरल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने का अनुमान है। 28 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गुजरात के तटीय इलाकों में भी 25 मार्च को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा 27 और 28 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय आंध्र प्रदेश में गर्मी और लू चलने की संभावना है।

अगले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों के दौरान पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा मध्य भारत और आंतरिक महाराष्ट्र में भी तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.

10:17