साउथ एक्टर से शादी रचाने जा रही है बॉलीवुड की ये अदाकारा! जल्द लेगी सात फेरे

0 109

मुंबई: मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर करियर में अच्छा कर रही हैं। हिंदी के अतिरिक्त साउथ फिल्मों एवं OTT प्लेटफॉर्म पर भी वो छाई हुई हैं। मृणाल के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी है। सुनने में आया है मृणाल ठाकुर जल्द शादी कर सकती हैं। वो एक तेलुगू अभिनेता के प्यार में हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, मृणाल ठाकुर को प्यार हो गया है तथा वो अपने रिश्ते को आगे ले जाने की सोच रही हैं। वो किसी तेलुगू अभिनेता संग रिलेशनशिप में हैं।

मृणाल की शादी की चर्चा प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के एक बयान के पश्चात् होने लगी। उन्होंने एक अवॉर्ड फंक्शन में मृणाल ठाकुर की शादी पर बात की थी। उन्हें मृणाल को फिल्म सीता रामम के लिए बेस्ट फीमेल एक्टर का अवॉर्ड देना था। अवॉर्ड शो में अरविंद ने मृणाल को जल्दी शादी करने का आशीर्वाद दिया। प्रोड्यूसर ने कहा था- मैं चाहता हूं मृणाल हैदराबाद में सेटल डाउन हो जाए। बस उनके इस बयान के पश्चात् से अनुमान लगने लगे कि मृणाल ठाकुर तेलुगू अभिनेता संग रिलेशनशिप में हैं।

हालांकि शादी और अफेयर की इन खबरों को मृणाल ने कंफर्म नहीं किया है। पिछले दिनों इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में मृणाल ने शादी पर बात की थी। मृणाल ठाकुर का कहना था वो शादी में विश्वास करती हैं। शादी की कोई उम्र नहीं होती। जब भी आपको मिस्टर राइट मिले, बिना इंतजार किए शादी कर लेनी चाहिए। मृणाल की फिल्म आंख मिचोली सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसे उमेश शुक्ला ने निर्देशित किया है। फिल्म में परेश रावल, शरमन जोशी ने भी काम किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.