Holi Chandra Grahan 2025: हिंदू धर्म में सभी प्रकार के व्रत और त्योहार का महत्व होता है इसमें ही महाशिवरात्रि के बाद सबसे बड़ा त्योहार होली आने वाला है। होली का त्योहार 13 से 14 मार्च के बीच मनाया जाने वाला है। यहां पर होली के मौके पर पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है इसकी वजह से सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने के लिए मिलेगा वहीं पर कुछ राशियां ऐसी भी है जिन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता है। यहां पर तिथि के अनुसार किस समय राशियों पर ग्रहण का असर रहेगा, चलिए जानते हैं …
धुरेंडी के दिन रहेगा चंद्रग्रहण का पहरा
आपको बताते चलें कि, चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 9: 29 मिनट से दोपहर 3: 29 मिनट तक रहेगा। हालांकि भारत में ये चंद्र ग्रहण नहीं नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यहां पर ज्योतिष की मानें तो, चंद्रग्रहण का असर ग्रहों को प्रभावित करता है वहीं पर ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। वहीं कन्या राशि में पहले से ही केतु विराजमान है, जिससे दोनों ग्रहों की युति होगी। माना जा रहा है दो ग्रहों की इस युति से ग्रहण योग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में यहां पर बताई जा रही तीन राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
इन राशियों को रहना होगा सतर्क
मिथुन राशि
यह समय मिथुन राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। आपको कार्यों को पूरा करने में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अपने खानपान की आदतों में थोड़ा बदलाव करें, अन्यथा स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। निवेश में मनचाहा लाभ न मिलने पर मन परेशान रहेगा। विदेश से संबंधित मामलों में भी कठिनाइयां आ सकती हैं। संतान से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद परेशान करेगा।
सिंह राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार सिंह राशि वालों को वैवाहिक जीवन में समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में भी ले सकती हैं। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। पारिवारिक माहौल भी तनावपूर्ण रहेगा। कारोबारी यात्राओं के चक्कर में अच्छा-खासा धन खर्च हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। लव लाइफ में तनाव बना रहेगा। यदि किसी नौकरी को पाने के लिए प्रयास कर रहे थे, तो अभी और मेहनत करनी होगी। कोर्ट का मामला लंबा चल सकता है।
तुला राशि
ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहण के प्रभाव से तुला राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिजनेस में धन हानि होने से मन परेशान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में समस्याएं झेल सकते हैं। घर-परिवार वालों का सहयोग न मिलने से कार्यों को पूरा करने में दिक्कतें आएगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। खर्चो की अधिकता होने के कारण आर्थिक समस्या होगी। संतान की ओर से कुछ समस्या सुनने को मिल सकती है। माताजी किसी बात को लेकर नाराज होंगी। व्यापार में कर्मचारियों के कारण समस्याएं और परेशानियां आ सकती हैं। सरकारी क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।