यूपी को मिली तीन नई वंदे भारत, पटना देहरादून समेत इन रूट के यात्रियों को फायदा, देखें शेड्यूल

0 53

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रेल यात्रियों को ढेरों सौगात दी। प्रधानमंत्री ने 12 मार्च को अहमदाबाद से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए 10 वंदे ट्रेनों का लोकार्पण किया। चार वंदे भारत का विस्तार किया। इनमें से तीन वंदे भारत यूपी को मिली। लखनऊ से पटना, लखनऊ से देहरादून और वाराणसी से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया। लखनऊ-देहरादून के बीच 19 मार्च से वंदेभारत शुरू हो सकती है। विस्तार हुई वंदे भारत में गोरखपुर से लखनऊ आने वाली वंदे भारत प्रयागराज तक चलेगी। इसके अलावा गतिशक्ति टर्मिनल, गुड्स शेड, जन औषधि केंद्र, रेल कोच रेखां और एक जिला एक उत्पाद का लखनऊ, आलमनगर सहित 22 स्टेशनों पर लोकार्पण किया।

गोमतीनगर-पटना वंदे भारत 18 से चलेगी
लखनऊ के गोमतीनगर से पटना वंदेभारत 18 मार्च से नियमित चलेगी। 22345 वंदे भारत पटना से सुबह 06:05 बजे चलकर दोपहर 02:30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में 22346 वंदे भारत दोपहर 3:20 बजे रवाना होकर पटना रात 11:45 बजे पहुंचेगी। यह अयोध्या धाम, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर व आरा में रुकेगी। गोरखपुर से लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का विस्तार प्रयागराज तक कर दिया गया है। 12 मार्च को प्रयागराज से सुबह 9:15 बजे हरी झंडी दिखाई जाएगी। ट्रेन चास्थाग दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी। रूटीन में यात्रियों के लिए वंदे भारत ट्रेन 14 मार्च से प्रयागराज तक तीन घंटे में सफर कराएगी। यह ट्रेन रायबरेली में रुकेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनारस, वाराणसी सिटी व सारनाथ स्टेशनों को ओडीओपी स्टॉल और कोच रेस्टोरेंट की सौगात दी। वीडियो कांफ्रेसिंग से पटना से लखनऊ वाया अयोध्या और रांची से बनारस के बीच वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही व्यास नगर स्टेशन पर गुड्स शेड का उद्घाटन किया। इन कार्यक्रमों का कैन्ट स्टेशन पर सजीव प्रसारण हुआ। इस दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु व विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने बनारस स्टेशन पर जन औषधि केंद्र और वाराणसी सिटी स्टेशन पर स्थापित रेल कोच रेस्टोरेंट का लोकार्पण बटन दबाकर किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.