वंदे भारत-अमृत भारत के लिए बड़ी घोषणाओं की उम्मीद, VIP ट्रेनों के किराए में हो सकती है कटौती

0 42

नई दिल्लीः देश की निगाहे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर टिकी हैं। केंद्रीय बजट 2025-26 को सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी। इस बार के रेल बजट से भी आम जनता को काफी उम्मीदें हैं। भारतीय रेलवे में बेहतर सर्विस की उम्मीद में आम आदमी ऐसी घोषणाओं की उम्मीद कर रहा है, जिससे रेलवे सुविधाएं बेहतर हो सकें।

भारतीय रेलवे को केंद्रीय बजट 2025-26 में अधिक आवंटन मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर अपने मौजूदा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और एक नया विकास करने के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इन बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं का उद्देश्य यात्रा को बेतहर बनाने के साथ-साथ इसे विश्व स्तरीय मानक तक पहुंचाना है। इसके अलावा देश आर्थिक तरक्की कर सके।

वित्त वर्ष 2023-24 में रेलवे को 2.40 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय प्राप्त हुआ। जो पिछले 10 वर्षों में 9 गुना तक बढ़ गया। चालू वित्त वर्ष के लिए रेलवे को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) के रूप में 2.62 लाख करोड़ रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ। इसलिए वित्त वर्ष 2025-26 में उम्मीद है कि केंद्र सरकार रेलवे को 3 लाख करोड़ का फंड देगी।

भारतीय रेल बजट 2025 से उम्मीदें

बजट में राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर चेन्नई, रायबरेली, कपूरथला आदि में स्थित अपनी विभिन्न उत्पादन इकाइयों में कोचों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए तत्काल कदम उठा सकता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में, राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने रोलिंग स्टॉक के लिए 54,113 करोड़ रुपये का बजटीय कोष आवंटित किया है। यह वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान वास्तविक व्यय से 156 करोड़ रुपये अधिक है।

पिछले 10 वर्षों में भाजपा का रहा है रेलवे पर फोकस

वहीं बता दें कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने पिछले 10 सालों में रेलवे काफी इन्वेस्ट किया है। रेलवे सिस्टम को काफी एडवांस बनाया गया है। जिसमें ने केवल स्टेशनों को मॉडर्न तकनीक से लैस किया गया है, बल्कि बदलते समय के अनुसार यात्रियों को बेहतर सुविधा के लिए मॉडर्न कोच और तेज रफ्तार वाले इंजन तैयार किए गए हैं। इस दिशा में अभी भी काम जारी है। वर्तमान में भारतीय रेलवे ने यात्री रेलगाड़ियों में विभिन्न एडवांस टेक्निक को क्रियान्वित किया है (या योजना बना रही है), जिनमें वंदे भारत चेयर कार ट्रेनें, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें, नमो भारत रैपिड रेल और अमृत भारत ट्रेन आदि शामिल हैं।

वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के लिए घोषणाओं की उम्मीद

उम्मीद है कि केंद्रीय बजट 2025-26 में वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर कुछ बड़ी घोषणाएं होंगी।अभी तक केवल 1 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निर्माण किया गया है और अहमदाबाद-मुंबई मार्ग पर इसकी टेस्टिंग चल रही है. इस ट्रेन को 2025 में वाणिज्यिक सेवाओं के लिए लॉन्च किया जाएगा. दूसरी ओर, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की मांग बढ़ रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.

07:42