जल मंत्री आतिशी को अस्पताल से मिली छुट्टी, कर रही थीं भूख हड़ताल

0 71

नई दिल्ली। लोक नायक अस्पताल (Lok Nayak Hospital) में भर्ती दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी (Atishi ) की तबीयत में सुधार आया है। उन्हें गुरुवार को अस्पताल (hospital) से छुट्टी (discharged) मिल गई है। आतिशी आज व्हीलचेयर पर बैठकर अस्पताल से बाहर निकलती हुई दिखीं। दरअसल, अनशन (hunger strike) के चलते उनकी सेहत काफी बिगड़ गई थी। उन्हें 25 जून को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। दो दिनों बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

व्हीलचेयर पर बैठ निकलीं बाहर
आतिशी के अस्पताल से डिस्चार्ज होने का एक वीडियो सामने आया है। वह व्हीलचेयर पर बैठ अपनी गाड़ी तक जाती हुई दिख रहीं हैं। एक महिला ने सहारा देकर आतिशी को वाहन में बैठाया। दरअसल, दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी थीं। अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के आपातकालीन आईसीयू (यू सघन चिकित्सा इकाई) में भर्ती कराया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.