Weather Forecast: लखनऊ में 2 दिन तेज हवा के साथ बारिश, गिरेंगे ओले, मौसम विभाग का अलर्ट

0 112

लखनऊ: एक के बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव में आने से लखनऊ में 4 और 5 फरवरी को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यूपी के पश्चिमी जिलों में इसका प्रभाव शनिवार से ही शुरू हो जाएगा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार लखनऊ में शनिवार दोपहर बाद या शाम को बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इसके बाद अगले दो दिन तेज हवाओं संग बारिश का पूर्वानुमान है।

वहीं, शुक्रवार को पछुआ हवा शहर पर हावी रही। सुबह नौ बजे तक ठंडक का असर रहा फिर धूप ने राहत दी। इसके बावजूद हल्की गलन बनी हुई थी। दोपहिया पर चलने वालों को सर्द पछुआ ने परेशान रखा। इस बीच अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हवा में फिर तेजी आ गई। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाने की वजह से 48 घंटों के लिए पछुआ हवा तेज हुई है। इसका असर शुक्रवार से शनिवार की दोपहर तक रह सकता है जब तक कि दूसरे पश्चिमी विक्षोभ का असर लखनऊ और आसपास के इलाकों में पड़ने नहीं लग जाता। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.