आज आ रहा है पश्चिमी विक्षोभ, 17 से 22 फरवरी तक 125 घंटे गिरेंगे ओले गरज चमक के साथ होगी बारिश

0 73

नईदिल्ली : फरवरी में एक बार फिर तापमान नीचे गिरने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि आज 17 फरवरी 2024 को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज चमक के साथ देश के उत्तर पश्चिमी इलाके में अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश(Rain) होगी।

मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 और 20 फरवरी को ओलावृष्टि (Hailstorm) भी देखने को मिल सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं (gusty winds)पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 18 से 20 फरवरी तक ठिठुरन बढ़ाएंगी। इस मौसम चक्र से जम्मू कश्मीर, लदृदाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज्जफराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड प्रभावित होंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि जम्मू कश्मीर, लददाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज्जफराबाद, और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 18 से 20 फरवरी तक जबरदस्त बारिश होगी। वहीं 20 फरवरी को उत्तराखंड में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि जम्मू कश्मीर, लददाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज्जफराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बहुत ही खतरनाक बारिश होने जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि 18 फरवरी को जम्मू में बर्फबारी होगी। 18 व 19 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होगी। वहीं उत्तराखंड में 18 से 20 फरवरी को बर्फबारी होगी। ऐसे में यहां भी तापमान में गिरावट आएगी। इसके कारण एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ जाएगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने छिटपुट बारिश से लेकर मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 19 से 21 फरवरी तक बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 22 फरवरी तक बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्यप्रदेश में 20 से 22 फरवरी तक बारिश होगी। उत्तर राजस्थान में 19 से 20 फरवरी तक बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब में 18 से 20 फरवरी तक 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में 19 और 20 फरवरी को तेज हवाएं चलेंगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.